ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरतीन किलो गांजा संग दो शातिर गिरफ्तार

तीन किलो गांजा संग दो शातिर गिरफ्तार

सिकरारा। हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाने की पुलिस को शुक्रवार की सुबह कामयाबी...

तीन किलो गांजा संग दो शातिर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरFri, 30 Jul 2021 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सिकरारा। हिन्दुस्तान संवाद

स्थानीय थाने की पुलिस को शुक्रवार की सुबह कामयाबी मिली। तीन किलो से अधिक गांजे के साथ दो शातिर को गिरफ्तार कर लिया। थाने के उपनिरीक्षक मोहम्मद सैफ शुक्रवार को सुबह वाहन चेकिंग के उद्देश्य खड़े थे तभी अलीशाहपुर गांव की तरफ से दो युवक पैदल आते दिखायी दिए। दोनों पुलिस टीम को देखकर वापस भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर दबोच लिया। पकड़े गए एक युवक ने अपना नाम गोविंद सरोज पुत्र राजकुमार निवासी बबुरा थाना बक्शा बताया। इसके पास से प्लास्टिक के झोले में 1.6 किलोग्राम गांजा व दूसरे मिथुन सरोज पुत्र लालसाहब निवासी गढ़ासेनी बक्शा के पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया। दोनो आरोपितों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें