कंपोजिट विद्यालय बिथार की दो छात्राओं का चयन

Mar 03, 2026 11:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

Jaunpur News - गौराबादशाहपुर के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बिथार से दो छात्राओं, सिमरन गौतम और गीता यादव का चयन राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में हुआ है। प्रधानाध्यापक विद्योत्मा उपाध्याय ने बताया कि इन छात्राओं को सरकार द्वारा चार साल तक 12,000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।

कंपोजिट विद्यालय बिथार की दो छात्राओं का चयन

गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में धर्मापुर ब्लाक के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बिथार से दो छात्राओं का चयन हुआ है। इन छात्राओं ने विद्यालय के साथ ही इलाके का नाम भी रोशन किया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापक विद्योत्मा उपाध्याय ने बताया कि यह परीक्षा कक्षा आठ के बच्चों की कराई जाती है। इस विद्यालय से दो छात्राओं सिमरन गौतम और गीता यादव को सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि चयनित इन छात्राओं को सरकार की तरफ से चार साल तक लगातार बारह हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में मिलती रहेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।