ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरजगह जगह हुए सड़क हादसे में दो की मौत

जगह जगह हुए सड़क हादसे में दो की मौत

सुजानगंज में घटना के बाद शव रख किया चक्काजाम

जगह जगह हुए सड़क हादसे में दो की मौत
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरWed, 15 May 2019 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी। सुजानगंज में हादसे के बाद लोगों ने चक्काजाम कर दिया। किसी तरह लोगों को समझाया गया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हिंस जंघई के अनुसार मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित गोधना त्रिमुहानी के समीप बुधवार की सुबह 5 बजे बाइक से जंघई जंक्शन अपने रिश्तेदार को ट्रेन से उतारने जा रहे एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। गारोपुर गांव निवासी 18 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र अमृत लाल अपने किसी रिश्तेदार को ट्रेन से उतारने जंघई जंक्शन जा रहा था। वह जैसे ही गोधना के समीप पहुंचा की अनियंत्रित होकर सड़क के बगल गढ्ढे में जा गिरा। जिससे उसके सिर व हाथ में गम्भीर चोट लग गयी। तेज आवाज सुन आसपास के लोग जब तक पहंुच पाते उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर जुटी भारी भीड़ ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जेब से मिले आई कार्ड से उसकी पहचान हुई। परिवार के लोगों को सूचना दी गयी। इस मनहूस खबर की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हिंस सुजानगंज के अनुसार क्षेत्र के बरजी गांव निवासी पारस सिंह (60) मधुपुर बाजार से अपने घर साइकिल से जा रहे थे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार से धक्का लग गया। जिससे पारस की मौत हो गयी। परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सुजानगंज- मुंगरा बादशाहपुर मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब आधा घंटे जाम के बाद थानाध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर अनिल कुमार सिंह ने समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की मांग थी टक्कर मारने वाली कार और चालक को गिरफ्तार किया जाय।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें