सीटेट में दूसरे की जगह परीक्षा देते दो साल्वर धराए
Jaunpur News - 0 जौनपुर के टीडी पीजी कॉलेज में चल रही थी दूसरी पाली की परीक्षाता परीक्षा (सीटेट) में दूसरे की जगह परीक्षा देते समय केंद्र की आंतिक सचल दल की टीम ने श

जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) में दूसरे की जगह परीक्षा देते समय केंद्र की आंतिक सचल दल की टीम ने शनिवार को दो साल्वरों को दबोच लिया। दोनों के खिलाफ जौनपुर के लाइन बाजार थाने में मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ भी किया। पता चला कि पैसे लेकर प्रश्नपत्र साल्व करने का काम करते थे। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जौनपुर जिले के कुल 36 केंद्रों पर करायी जा रही है। शनिवार और रविवार को यह परीक्षा निर्धारित है। पहले दिन शनिवार की दूसरी पाली में परीक्षा चल रही थी।
तिलकधारी सिंह पीजी कॉलेज में बनाए गए केंद्र पर दो साल्वर दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। आंतरिक सचल दल की टीम ने बायोमैट्रिक अटेंसेंस सिस्टम से की जा रही जांच के दौरान दोनों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, यतींद्र कुमार यादव निवासी शेरौली थाना बरसठी की जगह विपिन सिंह निवासी खागा फतेहपुर परीक्षा दे रहे थे। इसी तरह अनुराग चौबे निवासी ताला मझवारा थाना जलालपुर भी दूसरे अभ्यर्थी हिमांशु रंजन यादव की जगह परीक्षा दे रहा था। हिमांशु धर्मापुर का रहने वाला है। उधर, केंद्रों पर हुई परीक्षा में हजारों अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। लाइन बाजार थाने के इंस्पेक्टर सतीश सिंह ने बताया कि अनुराग चौबे और विपिन सिंह दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


