दो ट्रकों में भिड़ंत, चालक की मौत

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

बदलापुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर गांव स्थित फोरलेन हाइवे

दो ट्रकों में भिड़ंत, चालक की मौत

बदलापुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर गांव स्थित फोरलेन हाइवे पर गुरुवार की रात दो ट्रकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।लखनऊ से वाराणसी की तरफ एक ट्रक बिजली का खंभा लेकर जा रही थी। जैसे ही वह फ्लाई ओवर पर पहुंची थी इसी बीच पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक आगे वाली ट्रक में घुस गयी। जिससे उसका चालक 29 वर्षीय गुरुदीत अली निवासी पटियाला पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे ट्रक से निकालकर सीएचसी ले गयी।

जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए परिजनों को सूचना दे दी गई है। दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।