ट्रक ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, पांच घायल

Mar 02, 2026 12:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

Jaunpur News - मछलीशहर के कोढ़ा गांव के निकट एक ट्रक ने ई रिक्शा को टक्कर मारी, जिससे पांच लोग घायल हो गए। लल्लू पटेल अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के घर जा रहे थे। ई रिक्शा के पलटने से गंभीर चोटें आईं। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां चार की हालत गंभीर बताई गई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।

ट्रक ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, पांच घायल

मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली के कोढ़ा गांव के निकट से ट्रक ने ई रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दिया। ई रिक्शा में 5सवार पांच लोग घायल हो गए। ताजजुद्दीनपुर गांव निवासी 40 वर्षीय लल्लू पटेल अपने परिवार के सदस्यों को साथ लेकर मुंगराबादशाहपुर रिश्तेदार के यहां गए थे। रविवार देर रात लल्लू उनकी पत्नी 35 वर्षीय अनीता देवी के अलावा 40 वर्षीय सावित्री देवी , 37 वर्षीय प्रदीप, 25 वर्षीय लालती के साथ ई रिक्शा से घर लौट रहे थे। वह लोग जौनपुर रायबरेली हाईवे पर स्थित उक्त गांव के निकट पहुंचे थे कि पीछे से एक ट्रक ने धक्का मार दिया।

ट्रक के धक्के से ई रिक्शा अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। रिक्शा पलटते ही चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे अगल बगल के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस से सभी घायलों को सी एच सी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने सावित्री, प्रदीप, लालती, अनिता की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।