संघर्ष संकल्प दिवस के रूप में मनी वीएन सिंह की पुण्यतिथि

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

जौनपुर में सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा पेंशनर्स एसोसिएशन ने स्व. वीएन सिंह की 27वीं पुण्यतिथि को संघर्ष संकल्प दिवस के रूप में मनाया। अध्यक्ष सीबी सिंह ने उनके संघर्षों को याद किया और पेंशनर्स के हितों के लिए उनकी योगदान की सराहना की। सभा में पेंशनर्स और शिक्षकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

संघर्ष संकल्प दिवस के रूप में मनी वीएन सिंह की पुण्यतिथि

जौनपुर, संवाददाता। सेवानिवृत्त कर्मचारी तथा पेंशनर्स एसोसिएशन के घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय में स्व. वीएन सिंह की 27वीं पुण्यतिथि संघर्ष संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह ने की। सभा में कर्मचारी, पेंशनर्स और शिक्षकों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके संघर्षों को याद किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्व. वीएन सिंह ने कर्मचारी और पेंशनर्स हितों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने केंद्र सरकार के समान राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ता तथा वेतन समानता दिलाने के लिए आंदोलन चलाया था। उन्होंने वर्ष 1994-95 में दो प्रोन्नत वेतनमान की मांग को लेकर हुए 51 दिन की हड़ताल का भी उल्लेख किया।

वक्ताओं ने कहा कि पेंशनर्स के टर्म्स ऑफ रेफरेंस को वेतन आयोग के संकल्प पत्र में शामिल कराने तक संघर्ष जारी रहेगा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। शेषनाथ सिंह, राम अवध यादव, नंदलाल सरोज, कृष्ण कुमार तिवारी, पलकधारी मौर्य, कंचन सिंह, श्याम बिहारी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे। अंत में दिवंगत पेंशनर हीरालाल पाण्डेय की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। संचालन जिला मंत्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।