Jaunpur News: 7वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पं.यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: बरसठी (जौनपुर) में पूर्व प्रबंधक पंडित यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी की 7वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। कॉलेज के प्रबंधक एवं उनके पुत्र अजय त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ. राजेश त्रिपाठी, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा अर्पित की। उन्होंने शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और योगदान को याद किया।

Jaunpur News: 7वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पं.यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी

Jaunpur News: बरसठी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। जनता इंटर कॉलेज बरसठी में पूर्व प्रबंधक एवं कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष स्व. पंडित यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी की 7वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कॉलेज के प्रबंधक एवं उनके पुत्र अजय त्रिपाठी, प्रधानाचार्य डॉ. राजेश त्रिपाठी समेत शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रबंधक अजय त्रिपाठी ने कहा कि पंडित यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी शिक्षा और समाज के प्रति पूरी तरह समर्पित रहे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने के साथ अपने परिश्रम और दूरदर्शी सोच से कॉलेज को नई दिशा दी। उनका मानना था कि समाज के अधिक से अधिक लोग शिक्षित होंगे तो विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

प्रधानाचार्य की बातें

प्रधानाचार्य डॉ. राजेश त्रिपाठी ने कहा कि पंडित जी ने कई विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रबंधक के रूप में कार्य करते हुए बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार से जोड़ा। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान और समाज के प्रति उनकी सोच को हमेशा याद किया जाएगा।

श्रद्धांजलि समारोह

इससे पूर्व कॉलेज के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उमेश चंद दुबे, आयुष त्रिपाठी, बबलू उपाध्याय, वेदांत त्रिपाठी, अतुल त्रिपाठी, नीरज दुबे (जय), हुबलाल, भानू चंद, पंकज दुबे सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦ये पुण्यतिथि कब मनाई गई?−
ये पुण्यतिथि 7वीं पुण्यतिथि है जो बरसठी में मनाई गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: 7वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पं.यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी