पुण्य तिथि पर याद किए गए पूर्व विधायक उमाशंकर यादव
महाराजगंज में पूर्व विधायक स्व. उमाशंकर यादव की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा में उनके व्यक्तित्व और समाज के प्रति योगदान पर चर्चा की गई। पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने उन्हें गरीबों का साथी और प्रेरणा स्रोत बताया। शिक्षा के प्रति उनकी चिंता और कई विकास कार्यों का उल्लेख किया गया।

महाराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गड़वाड़ा के पूर्व विधायक रहे स्व. उमाशंकर यादव की शनिवार को पांचवीं पुण्यतिथि मनायी गई। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे अतिथियों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का बखान किया। पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव ने कहा स्व. उमाशंकर यादव गरीबों के सुख दुख के साथी और महराजगंज क्षेत्र के मालवीय थे। समाज के प्रेरणा स्रोत थे, गरीबों के हितैषी थे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने कहा बालिकाओं के शिक्षा के प्रति वह चिंतित रहते थे। महराजगंज में इंटर और पीजी कॉलेज की स्थापना कर हजारों बालिकाओं को शिक्षा से वंचित नहीं होने दिया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव से इनका गहरा लगाव था जिनके योगदान से ही चरियाही गांव में मिनी स्टेडियम, कंधी सई नदी पुल, सुजानगंज पावर हाउस, इंटर, पीजी कॉलेज की स्थापना हो सकी।
संचालन पूर्व प्रमुख रमापति यादव और अध्यक्षता डॉ. रामयश यादव ने किया। इस मौके पर स्व. उमाशंकर यादव के पुत्र जय सिंह यादव, प्रमुख बृजेश यादव, जयनाथ यादव, दिना नाथ सिंह, भानु प्रताप यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


