पूर्व कुलपति डा.कीर्ति सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
जौनपुर। पूर्व कुलपति व कृषि वैज्ञानिक डा.कीर्ति सिंह के निधन पर लोगों ने बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जौनपुर। पूर्व कुलपति व कृषि...

जौनपुर। पूर्व कुलपति व कृषि वैज्ञानिक डा.कीर्ति सिंह के निधन पर लोगों ने बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
टीडी महिला महविद्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता डा.डीआर सिंह ने की। वक्ताओं ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। कार्यक्रम की संचालिका डा.सरोज सिंह, मेजर एचपी सिंह, डा.राम अवतार सिंह, संजय सिंह, डा.आरपी सिंह, डा.धनन्जय सिंह, पूर्व प्राचार्य डा.एसएस चौहान, पूर्व प्राचार्य डा.सत्येन्द्र प्रताप सिंह, डा.जीसी चौबै अन्य ने शोक जताया।
नगर पालिका इंटर कालेज में आयोजित माध्यमिक शिक्षक संघ की शोकसभा जिलाध्यक्ष सुधाकर सिंह की अध्यक्षता में हुई। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। संचालन जिला मंत्री प्रमोद कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, प्रांतीय मंत्री अजय प्रकाश सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश चक्रवर्ती, जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह अन्य रहे।