पूर्व सांसद की माता की मनायी गई पुण्यतिथि
Jan 02, 2026 12:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
Jaunpur News - सिकरारा में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता लालती देवी की 23 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धनंजय सिंह, उनकी पत्नी श्रीकला सिंह, पिता राजदेव सिंह और अन्य परिजनों ने मां के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कई राजनीतिक हस्तियों ने भी श्रद्धांजलि दी।

सिकरारा। पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता लालती देवी की 23 वीं पुण्यतिथि पर बंसफा गांव में गुरुवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। धनंजय सिंह के साथ उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह, पिता राजदेव सिंह और परिजनों ने मां के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खा, सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह, विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह विनीत व बृजेश सिंह प्रिंसू, अजगरा विधायक त्रिभुवन राम, पूर्व विधान परिषद सदस्य विद्या सागर सोनकर सहित अन्य पहुंचे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



