राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
Jaunpur News - जौनपुर में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे और उनकी सादगी और ईमानदारी प्रेरणा का स्रोत हैं। कार्यक्रम में कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

जौनपुर, संवाददाता। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह ने की। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि राजीव गांधी दूरदर्शी नेता थे। उनके नेतृत्व में आई सूचना और कंप्यूटर क्रांति देश के विकास में मील का पत्थर साबित हुई। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की सादगी और ईमानदारी आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है। शहर अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने का श्रेय राजीव गांधी को जाता है।
उन्होंने कहा कि पंचायतों में महिलाओं और सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार देकर उन्होंने युवाओं को राजनीति में भागीदारी का अवसर दिया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह डब्बू, विनय तिवारी, सभासद शाहनवाज, इरशाद खान, अनिल दूबे आजाद, अरुण शुक्ला, अनिल सोनकर, इकबाल हुसैन, मोहम्मद ताहिर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


