Jaunpur News: राजनीति में शुचिता के पर्याय थे उमानाथ सिंह : रविंद्र जायसवाल
Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। उमानाथ सिंह स्मृति सेवा संस्थान की ओर से रविवार को टीडी कॉलेज में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्रमुख वक्ताओं ने स्व. उमानाथ सिंह के योगदान और उनके व्यक्ति के गुणों पर प्रकाश डाला। स्थानीय प्रशासन ने लाभुकों को घर की सुविधा उपलब्ध कराई।

Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। उमानाथ सिंह स्मृति सेवा संस्थान की ओर से में रविवार को टीडी कॉलेज के बलरामपुर हाल में पूर्व मंत्री अमर शहीद उमानाथ सिंह की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने कहा कि उमानाथ सिंह राजनीति में शुचिता के पर्याय थे। उनके व्यक्तित्व में सहजता सरलता एवं मृदुभाषिता का समावेश था। विशिष्ट अतिथि खेल और युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि वह प्रदेश के जिस भी कोने में जाते हैं वहां जौनपुर का होने के कारण लोग स्व. उमानाथ सिंह के बारे में पूछते हैं। इसी से उस विराट व्यक्तित्व की लोकप्रियता का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। आज जौनपुर शहर में 20 हजार लोगों को सरकार की ओर से घर की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। यह स्व. उमानाथ सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। अध्यक्षता कर रहे पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह ने कहा कि उमानाथ सिंह ने व्यापारियों की समस्या को लेकर हमेशा संघर्ष किया और इस संघर्ष में वह शहीद हो गए। समारोह में लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य व बीएचयू के प्रोफेसर डॉ.आरएन त्रिपाठी, विधायक रमेश चन्द्र मिश्र, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा नेता अरविंद सिंह, कवि सभाजीत द्विवेदी प्रखर, राज बहादुर सिंह, प्रो.हरिओम त्रिपाठी, प्रो.आर पी ओझा ने विचार व्यक्त किए。
समारोह का आयोजन
इस मौके पर भाजपा मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ.अजय कुमार सिंह, भाजपा जौनपुर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, कालेज के प्रबंधक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, प्राचार्य डा. रामआसरे सिंह, पूर्व प्राचार्य डा. विनोद सिंह, एडवोकेट दुश्यंत सिंह, वीरेन्द्र सिंह एडवोकेट, राजवीर सिंह राजा, डा.अजय दूबे, डा. राजदेव दूबे, शिक्षक नेता प्रो. विजय सिंह, प्रो.हिमांशु सिंह, जिला सहकारी बैंक महाप्रबंधक विजेंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह, भाजपा मछलीशहर जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, डा.ओपी रघुवंशी, राकेश तिवारी अन्य उपस्थित रहे। लोगों का स्वागत प्रबंधक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, संचालन डा.समरबहादुर सिंह तथा आभार ज्ञापन शहीद उमानाथ सिंह के पुत्र पूर्व सांसद केपी सिंह ने किया。
स्वास्थ्य कैंप
जिला अस्पताल में मरीज को बांटा फल
जौनपुर। पूर्व मंत्री स्व. उमानाथ सिंह की 32वीं पुण्यतिथि पर अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में सुबह उनकी प्रतिमा पर पूर्व सांसद केपी सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह व भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह ने माल्यार्पण किया। इसके बाद रोगियों को फल वितरित किया। इस मौके पर दौरान राज बहादुर सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरदेव सिंह, अजय प्रताप सिंह, नितेश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह गोधना, बृजेश सिंह सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।


