पीएम आवास योजना में बरती जाए पारदर्शिता : डीएम
जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस सर्वे-2024 की स्थायी पात्रता सूची त

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस सर्वे-2024 की स्थायी पात्रता सूची तैयार करने को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना जनकल्याणकारी और लाभार्थीपरक योजना है। पात्र लाभार्थियों का चयन पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा प्रत्येक पात्र परिवार को आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि चयनित लाभार्थियों की पात्रता का प्रमाणन स्वयं करें। यदि बाद में कोई लाभार्थी अपात्र पाया जाता है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, पीडी डीआरडीए तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


