Jaunpur News: ट्रांसफार्मर जलने से बिजली की समस्या बढ़ी

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: जौनपुर के देवकली मंगदपुर गांव में शुक्रवार रात को ट्रांसफार्मर जल गया। इससे आसपास के गावों में बिजली बंद हो गई, जिससे किसान धान रोपाई के लिए पानी की समस्या का सामना कर रहे हैं। दो किसानों ने ट्रांसफार्मर लगाने के लिए ऑनलाइन शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Jaunpur News: ट्रांसफार्मर जलने से बिजली की समस्या बढ़ी

Jaunpur News: जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली मंगदपुर गांव की सीमा पर लगा ट्रांसफार्मर शुक्रवार रात को जल गया। इससे आसपास की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। दो गांवों में अंधेरा छा गया। परसनी फिडर से होकर जाने वाली विद्युत सप्लाई लिए देवकली के रामदास यादव के घर के पास लगा ट्रांसफार्मर अचानक जल गया। सैदपुर, गड़ौर, देवकली में होने वाली विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई। आसपास के गांवों मे अंधेरा छा गया और किसानों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई। धान रोपाई के लिए पानी की समस्या उत्पन्न गई। ट्रांसफर लगवाने के लिए किसान लालचंद यादव व लालजी त्रिपाठी निवासी सैदपुर गढ़ौर ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई लेकिन ज़िम्मेदार ट्रांसफर लगाने में हीला हवाली कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsJaunpur News: ट्रांसफार्मर जलने से बिजली की समस्या बढ़ी