मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

Feb 27, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

Jaunpur News - जौनपुर में विद्यालय प्रबंधन समितियों को सक्रिय बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। इस कार्यशाला में नई शिक्षा नीति के प्रावधानों पर चर्चा की गई और प्रधानाध्यापकों को जिम्मेदार समितियों के गठन के बारे में जानकारी दी गई।

मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

जौनपुर, संवाददाता। विद्यालय प्रबंधन समितियों को अधिक सक्रिय बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से गुरुवार को बीएसए कार्यालय सभागार में मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन हुआ। कार्यशाला में डीसी सामुदायिक शिक्षा सत्येंद्र गुप्ता ने सहायक वित्त और लेखाधिकारी का बुके देकर स्वागत किया। इस विद्यालय प्रबंध समितियां अपने दायित्वों को सही ढंग से समझें और उनका प्रभावी पालन करें तो विद्यालयी व्यवस्थाएं मजबूत हो सकती हैं। इस दौरान एसएमसी गठन के समय प्रधानाध्यापक अभिभावकों के साथ बैठक कर जिम्मेदार तथा सक्रिय समिति तैयार करने के बारे में बताया गया। प्रशिक्षक सुभाष तिवारी ने नई शिक्षा नीति के प्रमुख प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षक सिनिध कुमार सिंह ने विकास खंड स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण के पाठ्यक्रम तथा प्रक्रिया पर चर्चा की। सभी विकास खंडों से दो-दो अध्यापक संदर्भदाता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में डॉक्टर संतोष तिवारी, शिवाकांत तिवारी, विष्णु शंकर सिंह, राज भारत मिश्र, राय साहब शर्मा सहित संदर्भदाता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।