इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
Jaunpur News - बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। कटवार हाल्ट स्टेशन के पास तीन दिन पहले चेन पुलिंग करके

बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। कटवार हाल्ट स्टेशन के पास तीन दिन पहले चेन पुलिंग करके इंटरसिटी ट्रेन रोकने और पथराव करने के मामले में पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों ने थाने में क्षम भी मांगी। आरोपियों के खिलाफ बरसठी थाने में ही गुरुवार को दिन में मुकदमा लिखा गया था। जौनपुर-जंघई रेल प्रखंड पर बुधवार शाम करीब छह जौनपुर से राजबरेली जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन को कटवार हाल्ट स्टेशन के पास चेन पुलिंग कर रोक लिया गया था। ट्रेन रूकने के बाद करीब दर्जन भर लोगों ने पत्थरबाजी की। इससे कुछ यात्रियों को चोट आई और ट्रेन को भी नुकसान पहुंचा।
किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही रेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। इसके बाद जंघई स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह की तहरीर पर बरसठी थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि वीडियो के आधार पर पहचान करते हुए सभी को अलग अलग जगहों से रोहित यादव निवासी आदमपुर, शशिकांत यादव, अखिलेश यादव निवासी डिहवा, आशू यादव, सागर बिन्द, शुभम मौर्या, पवन यादव निवासी कटवार, कृष्णा यादव, प्रिंस बिन्द, निवासी धरिकापुर, और संकेत पाल निवासी गोपालपुर को गिरफ्तार किया गया है। बदला लेने के लिए किया पथराव पुलिस की जांच में पता चला कि मई माह में क्षेत्र के राजाबाजार बनकट गांव में आयी बरात में विवाद हुआ था। ट्रेन में सफर कर रहे रोहित यादव और सौरभ यादव ने बरात में विवाद करने वाले को पहचान लिया और फोन करके अपने कुछ मित्रों को बुला लिया। ट्रेन जब कटवार हाल्ट स्टेशन पहुंची तो रोहित व सौरभ ने चेन पुलिंग कर रोक लिया। कुछ लोग ट्रेन में चढ़कर विवाद करने वाले को खोजने लगे। यात्रियों के विरोध करने पर जान से मारने की नियत से ट्रेन पर पथराव कर दिया। गिरफ्तार करने वालो में थाना प्रभारी राजेश यादव, इंस्पेक्टर क्राइम प्रमोद यादव, उपनिरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह, अंबरीश कुमार सिंह, पवित्र भूषण तिवारी, अखिलेश यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


