Jaunpur News: ट्रेन के सामने कूदा युवक मौत
Jaunpur News: मड़ियाहूं के परऊपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक की ट्रेन से टकराने के कारण मौत हो गई। यह हादसा मड़ियाहूं-जफराबाद रेलखंड पर हुआ, जिसमें मृतक की पहचान 32 वर्षीय संजय पटेल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Jaunpur News: मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परऊपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना मड़ियाहूं-जफराबाद रेलखंड पर किलोमीटर संख्या 36/10 के पास गाजीपुर बांद्रा ट्रेन से हुई। सूचना मिलने पर मड़ियाहूं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान परऊपुर निवासी 32 वर्षीय संजय पटेल पुत्र रामजी के रूप में हुई। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची मड़ियाहूं पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी रही। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


