Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsTragic Train Accident Claims Life of Young Man Returning Home in Maharashtra
संदिग्ध हाल में महाराष्ट्र के खंडवा में ट्रेन से गिरा युवक, मौत

संदिग्ध हाल में महाराष्ट्र के खंडवा में ट्रेन से गिरा युवक, मौत

संक्षेप:

Jaunpur News - मछलीशहर (जौनपुर) के कौरहा गांव के 30 वर्षीय राजेश गौतम की ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। वह एक सप्ताह पहले बिना बताए मुंबई गया था और घर लौटते समय हादसे का शिकार हुआ। राजेश एकमात्र वारिस था, उसके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। परिजन शव लेने रवाना हो गए हैं।

Sun, 30 Nov 2025 12:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

मछलीशहर(जौनपुर)। महाराष्ट्र के खंडवा में मुंबई से घर वापस लौटते समय ट्रेन से गिरकर कौरहा गांव निवासी एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन युवक का शव लेने घर से रवाना हो गए है। कोतवाली क्षेत्र के उक्त गांव निवासी 30 वर्षीय राजेश गौतम पुत्र धर्मराज एक सप्ताह पहले घर से बिना बताए अपनी बड़ी बहन के यहां मुंबई गया था। तीन दिन पहले उसने मुंबई से फोन कर घर वालों को मुंबई पहुंचने की जानकारी दी। उसके बाद वह अपनी बहन के यहां से बिना बताए ट्रेन पकड़ कर घर वापस आ रहा था और ट्रेन से गिरकर हादसा हुआ लेकिन परिजनों को तत्काल कोई जानकारी नहीं हुई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राजेश पांच बहनों में घर का इकलौता वारिस था। वह गांव में ही पेंटिंग और मजदूरी का कार्य करता था। छोटी बहन पूजा ने बताया कि पिता भी मजदूरी का कार्य करते हैं। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। राजेश की शादी हो चुकी थी किंतु पत्नी से कोई नाता नहीं था। पिता, चाचा और चाचा का लड़का शनिवार रात रत्नागिरी सुपर फास्ट ट्रेन से रवाना हो गए। पहले जानकारी मिली थी कि घटना कटनी में हुई है किंतु वहां जाने पर पता चला घटना महाराष्ट्र के खंडवा में हुई है। अब वे लोग रविवार दोपहर में ट्रेन पकड़ खंडवा जायेगे। ग्राम प्रधान पप्पू यादव ने बताया कि कोतवाली से फोन आने पर घटना की जानकारी हुई। मृतक के परिवार से वार्ता हुई। मृतक परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है।मृतक के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी