Jaunpur News: पंखे में दुपट्टे से फंदा लगाकर युवक ने दी जान

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली थानागद्दी पुलिस चौकी क्षेत्र के मथुरापुर गांव

Jaunpur News: पंखे में दुपट्टे से फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Jaunpur News: थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली थानागद्दी पुलिस चौकी क्षेत्र के मथुरापुर गांव में गुरुवार रात एक युवक ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।मथुरापुर निवासी 21 वर्षीय इदरीश अहमद का पुत्र अरमान अहमद गुरुवार रात खाना खाने के बाद शटर लगे कमरे में सोने चला गया। रात में उसने कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी।

शुक्रवार सुबह उसकी बहन ने कमरे का शटर आधा खुला देखा। अंदर झांकने पर अरमान को फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर थानागद्दी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी कृष्णानंद यादव ने बताया कि युवक के आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, दो-तीन दिन पहले पिता ने अरमान को किसी बात को लेकर डांट-फटकार लगाई थी। हालांकि, आत्महत्या का कारण यही था या कोई अन्य वजह, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इकलौते बेटे की मौत से पिता इदरीश अहमद समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी मातम पसरा रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: पंखे में दुपट्टे से फंदा लगाकर युवक ने दी जान