Jaunpur News: पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर अधेड़ ने लगाई फांसी, मौत
Jaunpur News: जलालपुर (जौनपुर) में एक 52 वर्षीय अधेड़ ने रात में गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। झगड़े के बाद पुलिस ने दोनों को घर भेज दिया लेकिन परिवार ने सुबह उसे फांसी पर लटका देखा। वह बर्तन का फेरी करता था और उसकी पत्नी आशा कार्यकर्त्री है।

Jaunpur News: जलालपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जलालपुर बाजार निवासी एक 52 वर्षीय अधेड़ ने सोमवार को रात में घर के भीतर गमछा से फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 52वर्षीय राजू ठठेरा निवासी गोसाई बाजार आजमगढ़ की शादी मंजू देवी पुत्री सोमारू ठठेरा निवासी महिमापुर जलालपुर बाजार के साथ हुई थी। वह शादी के बाद से ही ससुराल में पत्नी और दो बेटे, दो बेटी के साथ रहता था।
घटना का विवरण
रात में शराब के नशे में बेटे से किसी बात को लेकर झगड़ा और मारपीट कर लिया। परिजन पुलिस बुला लिए। पुलिस पिता पुत्र को थाना के गई। करीब डेढ़ बजे रात पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया। परिजन नीचे के कमरे में सो रहे थे। राजू ऊपर के तल पर अपने कमरे में सोने चला गया। भोर में परिजनों ने उसे गमछा से फांसी पर झूलता देखा तो हड़कंप मच गया।
प्रतिक्रिया और जांच
परिजन फंदे से उतारकर सीएचसी रेहटी ले गए फिर जिला अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव लेकर घर लौट आए। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बर्तन का फेरी करता था और पत्नी मंजू देवी महिमापुर गांव की आशा कार्यकर्त्री है।

