Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsTragic Road Accidents in Madhiyahoon Young Man Dies Two Injured
अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

संक्षेप:

Jaunpur News - अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत के लोरिका गांव निवासी सुरेंद्र कुमार यादव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका 32 वर्षीय भतीजा

Feb 02, 2026 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चोरारी बाजार में शुक्रवार की रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सिकरारा थाना क्षेत्र के लोरिका गांव निवासी सुरेंद्र कुमार यादव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका 32 वर्षीय भतीजा सुनील कुमार यादव 31 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे बाइक से घर लौट रहा था। चोरारी बाजार के पास सामने से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल जफराबाद। क्षेत्र के वाराणसी मड़ैया महरूपुर गांव के पास रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा गया। हौज खास गांव निवासी नितेश चौहान पुत्र अशोक चौहान और उनके परिचित वीरबहादुर चौहान उर्फ बबलू निवासी मुरादगंज बाइक से जौनपुर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के पास 18 जनवरी को हुए सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने बाइक सवार युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि गोपालापुर गांव निवासी मृतक सुबाषचंद्र के पुत्र सुजीत कुमार की तहरीर पर चोरसंड निवासी श्याम कुमार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। आरएसएस शताब्दी वर्ष पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शाहगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष तथा रविदास जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन तहसील मुख्यालय के समीप रामलीला मैदान में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह रहे। प्रतियोगिता में छह बस्तियों की टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला गायत्री बस्ती और श्रीराम बस्ती के बीच खेला गया, जिसमें गायत्री बस्ती विजेता बनी। विजेता टीम को 11 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 51 सौ रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर कई लोग मौजूद रहे। अपहृता बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने रविवार को अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कुत्तूपुर के पास दोपहर करीब 1:50 बजे गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामजी मौर्या उर्फ गुड्डू मौर्या पुत्र भैय्यालाल मौर्या निवासी फरिदाबाद थाना सुजानगंज के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद बालिका को परिजनों को सौंप दिया गया है और विधिक कार्रवाई जारी है।