Jaunpur News: बरसठी के वनरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत
हिन्दुस्तान, जौनपुर
Jaunpur News: बरसठी वन विभाग में तैनात 33 वर्षीय वनरक्षक रवि यादव की रविवार रात 8 बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना बनकट गांव के पास हुई, जहाँ वह बाइक से जा रहे थे। परिजनों में हाहाकार मच गया और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बरसठी के वनरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत
Jaunpur News: बरसठी (जौनपुर)। बरसठी वन विभाग में तैनात वनरक्षक 33 वर्षीय रवि यादव की सड़क दुर्घटना में रविवार की रात 8 बजे मौत हो गई। दुर्घटना बनकट गांव के गांधीनगर बाजार के पास हुई। मृतक मुंगराबादशाहपुर के सकरा गांव का निवासी है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वन रक्षक रवि यादव बाइक से कही गये थे। वह बनकट गांव की तरफ से बरसठी वन विभाग कार्यालय जा रहे थे। रात 8 बजे वह सड़क पर खून से लथपथ हालत में मिले।
आसपास के लोगों ने घटना की सूचना बरसठी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलावस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ से जिला अस्पताल रेफर कर… दिया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।


