कार की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - जलालपुर में वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर एक सड़क दुर्घटना में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मर्चरी में रखा है। मृतक मानसिक विक्षिप्त था। दुर्घटना में शामिल कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है जबकि कार सवार फरार हो गए हैं।

कार की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत

जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर सोमवार को देर रात लहंगपुर सीमा के पास कार के चपेट में आने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि रात में एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस पहुंचकर व्यक्ति को सीएचसी रेहटी भेजी। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी में 72घंटे के लिए रखवा दिया है। व्यक्ति मटमैला कलर का पेंट और बड़े चेक का शर्ट पहना है।

पुलिस के अनुसार व्यक्ति मानसिक रूप विक्षिप्त लग रहा था। दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में लिया गया है। कार सवार कार छोड़ कर फरार हो गए है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।