होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए दो युवक डूबे
Jaunpur News - जौनपुर में होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए दो युवक डूब गए। मनोज कुमार सेठ का 17 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार सेठ की लाश पुलिस ने निकाल ली, जबकि 19 वर्षीय अंकित कुमार कश्यप का अभी तक कोई पता नहीं चला है।...

जौनपुर,संवाददाता जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए दो युवक डूब गए। एक युवक का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जबकि दूसरे युवक का कुछ पता नहीं चल रहा है। ताड़तला न्यू कॉलोनी निवासी मनोज कुमार सेठ का 17 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार सेठ अपने कुछ साथियों के साथ नवदुर्गा मंदिर पर स्थित गोमती नदी तट पर स्नान करने गया था। स्नान करते समय हर्ष गोमती नदी में डूब गया। हर्ष के डूबते ही उसके साथ मौजूद दोस्त बचाने के प्रयास में डूबने लगा। पास में मौजूद लोगों ने उसे तो बचा लिया लेकिन हर्ष को नहीं बचाया जा सका। सूचना पर चौकी प्रभारी सरायपोख्ता सुनील कुमार यादव अपने सहयोगी जवानों के साथ मौजूद रहे। गोताखोरों की व्यवस्था करके हर्ष की लाश को नदी से तलाश कर बाहर निकाला गया। जैसे ही यह मनहूस खबर मनोज कुमार सेठ के यहां पहुंची उनमें कोहराम मच गया। वहीू दूसरी घटना सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के औरही गांव की है। यहां के निवासी राम बचन कश्यप का 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार कश्यप भी अपने सात आठ साथियों के साथ गोमती नदी में नहाने आया हुआ था। उसके सभी साथी घर वापस पहुंच गए लेकिन अंकित का कुछ पता नहीं चल रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि वह भी नदी में डूब गया। गोताखोरो की मदद से खोजबीन जारी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।