नहाने के दौरान सई नदी में डूबने से दो युवकों की मौत
जफराबाद के सलखापुर गांव के पास सई नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों का परिवार एक दिन पहले ही गृहप्रवेश किया था। 12 युवकों के समूह में शामिल रवि और अनिल गहरे पानी में चले गए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सलखापुर गांव के पास सई नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। दोनों युवकों के परिवार में एक दिन पहले ही गृहप्रवेश हुआ था। इस घटना से खुशियों के माहौल पर मातम की काली छाया घिर गई। जफराबाद थाना क्षेत्र के बैजाबाद गांव निवासी 12 की संख्या में युवक शुक्रवार को दिन में करीब 12 बजे सई नदी नहाने के लिए गए थे। सलखापुर घाट सभी नहा रहे थे। इसी दौरान 24 वर्षी रवि और 22 वर्षीय अनिल चौहान गहरे पानी में चले गए।
दोनों को डूबता देख अन्य साथियों ने शोर मचाया। युवकों की सूचना पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई। दोनों की तलाश शुरू की गई। कुछ देर के बाद करीब दोनों को पानी से निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


