घर से गायब मासूम का कुएं में मिला शव

May 07, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - - बरसठी थाना क्षेत्र के गारोपुर गांव का मामला, परिजनों में कोहरामरोपुर गांव का मामला, परिजनों में कोहराम - मंगलवार को खेलते खेलते आनक गायब हो गया था च

घर से गायब मासूम का कुएं में मिला शव

बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। गारोपुर गांव में मंगलवार की दोपहर घर के पास खेलते समय लापता हुए चार वर्षीय मासूम का शव बुधवार को घर से थोड़ी दूर एक कुएं में मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मंगलवार की शाम को ही बालक की मां के तहरीर पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में जुटी थी।गांव निवासी नगीना बेगम ने पुलिस को सूचना दी थी कि मेरा चार वर्षीय बेटा आदिल दोपहर को खेल रहा था। अचानक वह खेलते खेलते लापता हो गया।

परिजन काफी खोजबीन किए लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर बालक के खोजबीन में जुटी रही। सुबह घर के पास कुएं में बालक का शव देखा गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकाला। परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने एहतियातन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।