Jaunpur News: कमरे का दरवाजा खुला तो युवक का मिला सड़ा हुआ शव
Jaunpur News: केराकत नगर के शेखज्यादा मोहल्ले में शनिवार शाम एक मकान में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक, ज्ञानेंद्र वर्मा, पिछले तीन दिनों से लापता थे। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला, जो सड़ी-गली अवस्था में मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत नगर के शेखज्यादा मोहल्ले में शनिवार की शाम को उस समय सनसनी फैल गई, जब पिछले तीन दिनों से बंद पड़े एक मकान से तेज दुर्गंध आने की शिकायत पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे के अंदर मकान मालिक का शव सड़ी-गली अवस्था में पड़ा मिला। शव में कीड़े पड़ चुके थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी मौत कई दिन पहले हो चुकी थी। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पिछले दो तीन दिनों से मकान से लगातार दुर्गंध आ रही थी। शनिवार शाम इसकी सूचना वार्ड सदस्य राजेश साहू को दी गई।
काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां मकान मालिक 45 वर्षीय ज्ञानेंद्र वर्मा उर्फ सबलू पुत्र स्व. महाबीर प्रसाद मृत अवस्था में मिले। ज्ञानेंद्र चार भाई और दो बहन में सबसे छोटे थे। ज्ञानेंद्र की शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


