Jaunpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: गुलजारगंज बाजार में मंगलवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 25 वर्षीय बाइक सवार युवक पवन कुमार गौतम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में शोक और कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की है और चालक की तलाश कर रही है।

Jaunpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Jaunpur News: सिकरारा। गुलजारगंज बाजार में मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। थाना क्षेत्र के तोफापुर गांव निवासी 25 वर्षीय पवन कुमार गौतम पुत्र संतोष कुमार मंगलवार रात गुलजारगंज बाजार में था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पवन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने में जुटी है। इधर, पवन की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत