ट्रेन से कटकर इंजीनियर की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव में सहायक इंजीनियर चन्द्रेश सिंह की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। 26 वर्षीय चन्द्रेश रात को रेलवे लाइन पर बैठकर मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी ट्रेन ने उसे कुचल दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 ट्रेन से कटकर इंजीनियर की मौत

नौपेड़वा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के बेलापार गांव में निर्माणाधीन अंडर रेलवे पास निर्माण में कार्यरत सहायक इंजीनियर चंद्रेश सिंह की शुक्रवार देर रात ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। शनिवार सुबह पहुँचे मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद मिर्जापुर के पीडब्ल्यूडी महुअरिया निवासी वीरेन्द्र सिंह खरवार का 26 वर्षीय पुत्र चन्द्रेश सिंह थाना क्षेत्र के बेलापार गांव में निर्माणाधीन 17 सी अंडर पास पुलिया में सहायक इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। रात्रि खाना पीना खाने के बाद चन्द्रेश मोबाइल पर बात करतें हुए रेलवे लाइन की पटरी पर बैठ गया।

इसी दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। सुबह सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दस बजे के करीब पहुँचे पिता की तहरीर पर पुलिस लिखापढ़ी कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।