Jaunpur News: गड्ढे में डूबने से ननिहाल में रह रहे युवक की मौत

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: जौनपुर के नाऊपुर गांव में एक युवक की मौत मछली पालन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से हो गई। आलिम अंसारी, जो अपने मौसेरे भाई के साथ था, अचानक गड्ढे में गिर गया। ग्रामीणों ने उसे बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। परिवार में शोक का माहौल है।

गड्ढे में डूबने से ननिहाल में रह रहे युवक की मौत
गड्ढे में डूबने से ननिहाल में रह रहे युवक की मौत

Jaunpur News: थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मछली पालन के लिए खोदा गया गड्ढा एक परिवार के लिए मौत का कारण बन गया। केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर गांव के पश्चिम पट्टी पुरवा (मुस्लिम बस्ती) में मंगलवार देर शाम चहारदीवारी के अंदर खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरने से 19 वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई। युवक को ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। नाऊपुर गांव निवासी बिलाल के घर उनकी बहन का 19 वर्षीय बेटा आलिम अंसारी बचपन से ही ननिहाल में रह रहा था। पिता की मौत के बाद नाना-नानी ने ही उसका पालन-पोषण किया था।

बताया जाता है कि आलिम के मामा बिलाल ने घर से करीब दो सौ मीटर दूर नहर किनारे जमीन खरीदकर मकान बनाने के लिए चहारदीवारी का निर्माण कराया था। इसी परिसर में मछली पालन के लिए करीब 15 बाई 15 फीट का गड्ढा दो दिन पहले खोदा गया था। गड्ढा खुला छोड़ दिए जाने के कारण उसमें बारिश का पानी भर गया था। मंगलवार देर शाम आलिम अपने मौसेरे भाई के साथ गड्ढे के पास खड़ा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी खिसकने से उसका पैर फिसल गया और वह गहरे गड्ढे में जा गिरा। गड्ढे में भरे गंदे पानी और गीली मिट्टी में वह धंसने लगा और डूबने लगा। आलिम को डूबता देख मौसेरे भाई ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को बचाने के लिए गड्ढे में उतर गए। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आलिम को गहरे गड्ढे से बाहर निकाला। तब तक वह काफी पानी पी चुका था और उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर वापस घर लौट आए। घटना के बाद गांव में भी मातम पसरा रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: गड्ढे में डूबने से ननिहाल में रह रहे युवक की मौत