जौनपुर के चंदवक राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैंकर की टक्कर से मोपेड सवार युवक की मौत

Dec 21, 2025 01:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

Jaunpur News - चंदवक,हिन्दुस्तान संवाद आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामदेवपुर गांव के सामने रविवार सुबह10

जौनपुर के चंदवक राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैंकर की टक्कर से मोपेड सवार युवक की मौत

चंदवक,हिन्दुस्तान संवाद आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामदेवपुर गांव के सामने रविवार सुबह10 बजे अज्ञात टैंकर की टक्कर से मोपेड सवार युवक की सिर में गंभीर चोट आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। युवक की पहचान मोपेड के नंबर व अन्य कागजात से वाराणसी जनपद के चौबेपुर थानाक्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी 42 वर्षीय अमर सिंह पुत्र स्व. विजय नारायण सिंह के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक अमर सिंह टीवीएस मोपेड से घर से केराकत कोतवाली क्षेत्र के सुरतपुर अपनी बहन किरन सिंह के घर जा रहे थे।

वह आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर रामदेवपुर गांव के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से अज्ञात ट्रैंकर से टक्कर लग गई।सिर में गंभीर चोट आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैंकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। युवक वाराणसी में जालान फर्म में नौकरी करता था। इकलौता कमाने वाले मृतक की पत्नी ब्यूटी दो बच्चों गदन, पवन का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई संतोष कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई में जुटी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;