बरात से लौट रहे बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक घायल

Feb 11, 2026 12:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

Jaunpur News - रामनगर(जौनपुर) में नेवढ़िया थाना क्षेत्र के नोनारी तिराहे पर बाइक और खड़े ट्रक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात 12 बजे हुई, जब कैलाश और अरुण की बाइक ट्रक से टकरा गई। विनोद गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुँचाया।

बरात से लौट रहे बाइक सवार दो लोगों की मौत, एक घायल

रामनगर(जौनपुर)। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के नोनारी तिराहे पर बाबतपुर–जमालापुर मार्ग स्थित खड़े ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। घटना मंगलवार की रात करीब 12 बजे की है। नेवढ़िया क्षेत्र के ग्राम रसुलहा निवासी 42 वर्षीय कैलाश पटेल पुत्र कमला पटेल, 28 वर्षीय अरुण पटेल पुत्र लालबहादुर पटेल व 40 वर्षीय विनोद पटेल पुत्र अमरनाथ पटेल वाराणसी जनपद के थाना फूलपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरसरा में एक बारात में शामिल होने गए थे।

देर रात तीनों एक ही बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे नोनारी तिराहे के पास पहुंचे, सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कैलाश और अरुण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।