
कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार सफाईकर्मी की मौत,दूसरा घायल
Jaunpur News - जफराबाद (जौनपुर) में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे 35 वर्षीय सफाईकर्मी जितेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। उनका मित्र अजय प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक फरार हो गया, और पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा।
जफराबाद(जौनपुर)। क्षेत्र के किरतापुर उसरहिया गांव के पास शुक्रवार की रात को एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दिया।जिससे बाइक सवार 35 वर्षीय सफाईकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई तथा बाइक पर पीछे बैठा उसका मित्र घायल हो गया। क्षेत्र के करमही गांव का जितेंद्र यादव पुत्र तेजबहादुर यादव गांव के ही निवासी अपने मित्र अजय प्रजापति के साथ बाइक से किसी निमंत्रण में गया था।वहां से जितेंद्र यादव अपने मित्र के साथ घर वापस घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक जौनपुर- केराकत हाईवे पर स्थित ऊक्त गांव के पास पहुंची थी। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दिया।घटना

के बाद बाइक सवार दोनो गिर पड़े। बाइक चला रहे जितेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वही पीछे बैठा 26 वर्षीय अजय प्रजापति गम्भीर रुप से घायल हो गया। घटना के आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर आ गए। टक्कर मारने वाला कार चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने घटना की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।उसी समय मृतक के परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने घायल अजय प्रजापति को जिला चिकित्सालय भिजवाया। वही जितेंद्र यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में भिजवाया। मृतक जितेंद्र यादव धर्मापुर ब्लॉक के रायपुर गांव में सफाई कर्मी पद पर तैनात था। मृतक की पत्नी सोनी यादव रोते बिलखते बेसुध हो जा रही है।पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




