पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो भाईयों की मौत, तीन लोग घायल
चंदवक(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बगेरवा नारेपार गांव के पास एक अनियंत्रितपिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो भाईयों की मौत, तीन लोग घायल

चंदवक(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बगेरवा नारेपार गांव के पास एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार दो सगे भाईयों को रौंद दिया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार बैठा एक पांच वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अनियंत्रित पिकअप एक घर में घुस गया, जिससे सो रहे दो लोगों को चोट लगी है। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बालक को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।मराड़ गांव निवासी हरिश्चन्द्र विश्वकर्मा के पुत्र 35 वर्षीय दीपक अपने 5 वर्षीय पुत्र शिवांश व छोटे भाई 22 वर्षीय आकाश के साथ बाइक से केराकत थाना अंतर्गत मुरारे गांव अपने ननिहाल गए थे।
ननिहाल से सात मई को होने वाले शादी समारोह से पूर्व मेहंदी रस्म में शामिल होकर वापस घर आ रहे थे। बगेरवा गांव के पास नारेपार के समीप पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों भाइयों में दीपक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दूसरा भाई आकाश वाराणसी जाते समय दम तोड़ दिया। साथ में दीपक का 5 वर्षीय पुत्र शिवांश जो घायल हो गया। पिकअप प्रभु यादव के घर में घुसे जिससे दो लोग घायल हो गए।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


