इनोवा कार खंभे से टकराई, खंभा सोते हुए युवक पर गिरा मौत
जौनपुर में एक असंतुलित इनोवा कार ने भकुरा गांव के पास खंभे में टक्कर मार दी, जिससे खंभा एक बी फार्मा छात्र के सिर पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया, जिसे थानाध्यक्ष ने समझा-बुझाकर समाप्त कराया।

जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर जमुआही मार्ग पर भकुरा गांव के पास बुधवार आधी रात को एक असंतुलित इनोवा कार ने खंभे में टक्कर मारी। खंभा टूटकर सोते हुए बी फार्मा छात्र के सर पर गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार को सुबह चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने समझा बुझा कर जाम समाप्त कराया। बता दें कि भकुरा गांव में अपने ननिहाल में जपटापुर गांव का 22 वर्षीय सनी राजभर रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा था और बुधवार की रात वह घर के सामने दरवाजे पर सोया हुआ था और आधी रात में एक असंतुलित इनोवा कार खंबे में टक्कर मारी और खंभा टूटकर युवक के सर पर गिरा जिससे उसकी तुरंत मौके पर मौत हो गई।
घटना से गुस्सा आए ग्रामीणों ने जमुहाई सिद्दीकपुर मार्ग जाम कर दिया ।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


