रामनवमी शोभायात्रा में हादसा : बेकाबू पिकअप से दबा बालक, हालत गंभीर
Jaunpur News - सुल्तानपुर बाजार में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान एक बोलेरो पिकअप अचानक लुढ़क गई, जिससे 9 वर्षीय अर्पित जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई। शोभायात्रा में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सुल्तानपुर बाजार में रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार की शाम निकली भव्य शोभायात्रा में अफरा-तफरी मच गई। काफिले में खड़ी एक बोलेरो पिकअप अचानक ढलान से पीछे लुढ़क गई और नौ वर्षीय बालक उसकी चपेट में आ गया। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में शोभायात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान काफिले में शामिल एक बोलेरो पिकअप सड़क किनारे ऊंचाई पर खड़ी थी। तभी सुल्तानपुर निवासी नौ वर्षीय अर्पित जायसवाल पुत्र नन्हकू जायसवाल, जो यात्रा में शामिल था, अचानक वाहन की चपेट में आ गया।बताया
जा रहा है कि खड़ी गाड़ी का गियर किसी बच्चे द्वारा छेड़ दिए जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़क गया। चर्चा है कि चालक हैंडब्रेक नहीं लगाया था।घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन और स्थानीय लोग तत्काल घायल बालक को भदोही के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के बाद शोभायात्रा में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


