बाइक सवार छात्र बना रहे थे रील, हो गया हादसा
Jaunpur News - बदलापुर में एक दुखद दुर्घटना में 18 वर्षीय डी फार्मा छात्र सौरभ गौतम की बाइक चलाते समय मोबाइल से रील बनाने के दौरान कार से टकराने से मौत हो गई। उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर गुरुवार को दिन में बाइक चलाते हुए मोबाइल से रील बनाने के चक्कर में कार से भिड़कर डी फार्मा के छात्र की मौत हो गई। साथ जा रहा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सरोखनपुर निवासी 18 वर्षीय सौरभ गौतम और 22 वर्षीय त्रिदेव बाइक से जा रहे थे। सौरभ डी फार्मा का छात्र था। दोनों बाइक चलाते हुए रील बना रहे थे। फत्तूपुर के पास सिंगरामऊ की तरफ से आ रही कार से दोनों जा भिड़े।स्थानीय
लोगों ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही सौरभ की मौत हो गई। उसके साथी का उपचार चल रहा है। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शेषकुमार शुक्ल ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


