ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
Jaunpur News - जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आने से 38 वर्षीय अखिलेश कुमार की मौत हो गई। वह अपने साले की शादी में शामिल होने आए थे। हादसे में उनके साथी को चोट आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

डोभी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर श्री गणेश राय इंटर कॉलेज कर्रा के पास मंगलवार को सुबह नौ बजे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय अखिलेश कुमार उर्फ बबलू पुत्र गोरखनाथ निवासी ग्राम रामपुर कठरवा देवगांव जिला आजमगढ़ के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार अखिलेश अपने ससुर ब्रह्माणपुर गांव थाना चंदवक निवासी अजय राम के यहां अपने साले की शादी में आया हुआ था। घर से चंदवक बाजार 27 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र अजय कुमार के साथ माला लेने के लिए जा रहा था।
आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ जा रहे अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आ गया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई । मौके पर उपस्थित लोगों ने चंदवक पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी । घायल युवक को मौके पर उपस्थित लोगों द्वारा एंबुलेंस की मदद से डोभी सीएचसी पहुंचाया गया । जहां डॉक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया । साथ में गए संदीप को पैर में चोट आई जिसका उपचार चल रहा है । मृतक अखिलेश को तीन बच्चे हैं। दो बेटे प्रांजल ,अनिकेत और महिमा नाम की एक बेटी है । मृतक अखिलेश की पत्नी प्रतिमा को जैसे ही इस घटना के बारे में जानकारी हुई रो-रोकर उसका बुरा हाल है।थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि टेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की विधिक कार्रवाई की जा रही है सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चालक और टेलर दोनों की छानबीन की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


