ट्रेलर ने ऑटो को मारी टक्कर, होमगार्ड सहित तीन की मौत
Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
मुंगरा बादशाहपुर में एक ऑटो रिक्शा और तेज रफ्तार ट्रेलर के बीच टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह पांच बजे हुआ, जिसमें एक होमगार्ड शामिल था। तीन अन्य यात्री घायल हुए हैं। चालक मौके से फरार हो गया। घटना का दुखद पहलू यह है कि होमगार्ड के भतीजे की आज बारात थी।

मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर रायबरेली हाईवे पर सतहरिया के आगे पुलिया के पास सुबह पांच बजे सवारियों से भरा एक ऑटो रिक्शा तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क किनारे खाई में पलट गया। ऑटो में सवार एक होमगार्ड सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि तीन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे का दर्दनाक पहलू यह है कि होमगार्ड के भतीजे की आज ही बारात जाने वाली थी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


