Jaunpur News: निषाद राज मंदिर में कुश्ती-कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

Jaunpur News: सिकरारा (जौनपुर) में नागपंचमी के अवसर पर निषाद राज मंदिर में परंपरागत कुश्ती, कबड्डी समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। पिछले 58 वर्षों से चल रही प्रतियोगिता में क्षेत्र के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं सामग्री दी गई। आयोजन की सफलता में कई सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Jaunpur News: निषाद राज मंदिर में कुश्ती-कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

Jaunpur News: सिकरारा(जौनपुर) हिंदुस्तान संवाद। निषाद राज मंदिर, खानापट्टी गायघाट, परिसर में सोमवार नागपंचमी के अवसर पर परंपरागत कुश्ती, कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विगत 58 वर्षों से लगातार आयोजित प्रतियोगिता में क्षेत्र के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन योजना के तहत विभिन्न सामग्री एवं पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. राम चरित्तर निषाद रहे। प्रतियोगिता में नंदलाल निषाद एवं पंकज पाठक ने रेफरी की भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में विष्णु निषाद, हरिश्चंद, चंद्रशेखर, मनीराम, मुरलीधर, विशाल नागर, आदर्श, अमन सहित सहयोगी दल के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsजौनपुरJaunpur News: निषाद राज मंदिर में कुश्ती-कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन