डायल 112 के वाहन पर चढकर हुडदंग करने वाले युवकों का किया चालान
Jaunpur News - मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। होली के दिन बीच रास्ते पर डायल 112 के वाहन

मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। होली के दिन बीच रास्ते पर डायल 112 के वाहन पर चढ़कर हुड़दंग मचाने वाले तीन युवकों का पुलिस ने शनिवार शाम को चालान के दिया। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय के अनुसार की उप निरीक्षक विनोद कुमार चतुर्वेदी मय हमराह सोसल मीडिया पर वायरल वीडियो से हुड़दंग मचाने वालों को चिह्नित किया। विडियो/फोटो से पहचान कर नाम पता की जानकारी की। इसमें मयंक गुप्ता पुत्र डा. सुधीर कुमार गुप्ता निवासी कृपाशंकर नगर थाना मछलीशहर, कुनाल मोदनवाल पुत्र राजेश मोदनवाल सरस्वती नगर कायस्थाना थाना मछलीशहर और संजय गुप्ता पुत्र मुन्ना लाल गुप्ता निवासी पुरानी बाजार थाना मछलीशहर को 7 मार्च को संबंधित धारा के तहत गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई विनोद कुमार चतुर्वेदी, कांस्टेबल आशीष साहनी और रामसिंह रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


