ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरधनंजय समेत तीन लोगों पर मुकदमा, सफारी सीज

धनंजय समेत तीन लोगों पर मुकदमा, सफारी सीज

बिना अनुमति प्रचार करने के आरोप में निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह समेत तीन लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया। इस दौरान बक्शा पुलिस ने प्रचार अभियान में शामिल उनकी सफारी को भी सीज कर...

धनंजय समेत तीन लोगों पर मुकदमा, सफारी सीज
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जौनपुरSun, 01 Nov 2020 07:31 PM
ऐप पर पढ़ें

बिना अनुमति प्रचार करने के आरोप में निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह समेत तीन लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया। इस दौरान बक्शा पुलिस ने प्रचार अभियान में शामिल उनकी सफारी को भी सीज कर दिया। उधर, धनंजय सिंह के पिता व पूर्व विधायक राजदेव सिंह ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के इशारे पर उनके बेटे को परेशान किया जा रहा है।

बक्शा थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात मई मोड़ के पास गश्त के दौरान उन्हें सफेद रंग की सफारी (यूपी 65 सीडब्लू 6006) दिखी। उस पर सवार दो लोग बिना अनुमति मल्हनी उपचुनाव में निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह का प्रचार कर रहे थे। पुलिस ने आचार संहिता के आरोप में धनंजय सिंह और उनके सहयोगी रोहित सिंह निवासी बघनरी (बरसठी) व पकंज सिंह निवासी शेरवा (सिकरारा) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने प्रचार अभियान में शामिल सफारी को सीज कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि धनंजय सिंह समेत तीनों आरोपितों पर धारा 171 एफ 188 आईपीसी व 133 लोकप्रतिनिधि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े