ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरजौनपुर: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन घायल

जौनपुर: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन घायल

दो अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये। घायलों का उपचार निजी चिकित्सालय में चल रहा है। आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के बैरकडीह गांव निवासी 28 वर्षीय रवि कुमार पुत्र...

जौनपुर: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन घायल
Center,VaranasiThu, 01 Jun 2017 04:01 PM
ऐप पर पढ़ें

दो अलग अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये। घायलों का उपचार निजी चिकित्सालय में चल रहा है। आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के बैरकडीह गांव निवासी 28 वर्षीय रवि कुमार पुत्र गिरजाशंकर बुधवार की देर रात गांव में सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। खुटहन थाना क्षेत्र के शाहमऊ गांव निवासी 27 वर्षीय विकास पुत्र विनोद कुमार अपने रिश्तेदार 22 वर्षीय सौरभ पुत्र सुनील कुमार निवासी आमगांव थाना दीदारगंज के साथ शाहगंज से घर जा रहा था। बद्दोपुर गांव के समीप साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक असंतुलित होकर गिर गयी जिससे दोनों घायल हो गये। उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें