महायज्ञ के समापन पर भजन संध्या और भंडारे का आयोजन
Jaunpur News - खुटहन के धिरौली नानकार गांव में प्राचीन बान्हदैत्य बाबा मंदिर पर तीन दिवसीय सामूहिक रुद्र महायज्ञ और प्रवचन का समापन हवन पूजन और भंडारे के साथ हुआ। भजन संध्या में बिरहा सम्राट विजयलाल यादव के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे। यज्ञाचार्य ने बताया कि यह यज्ञ स्वयं के सुख और संसार के कल्याण के लिए किया गया।

खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद धिरौली नानकार गांव स्थित प्राचीन बान्हदैत्य बाबा मंदिर पर चल रहे तीन दिवसीय सामूहिक रुद्र महायज्ञ व प्रवचन का रविवार को हवन पूजन व भंडारे के साथ समापन कर दिया गया। यहां आयोजित भजन संध्या में बिरहा सम्राट विजयलाल यादव के भक्ति गीतों पर श्रद्दालु रात भर झूमते रहे। यज्ञाचार्य पंडित वशिष्ठ नारायण व पंडित शिवकुमार ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञाचार्यो ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा रुद्र महायज्ञ स्वयं के सुख के साथ साथ संसार के प्राणियों के कल्याण के लिए किया जाता है। भगवान शिव देवों में महादेव कहे गए हैं।
देवता गण भी उन्हीं की स्तुति करते रहते हैं।भजन संध्या में श्री यादव के द्वारा प्रस्तुत गीतों ने ऐसी शमां बांधा की श्रद्धालु रात भर भक्ति रस में गोता लगाते रह गए। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, अमित यादव, टिंकू यादव, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे। आयोजक सपा नेता व डॉ. सूर्यभान यादव रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



