महायज्ञ के समापन पर हुआ भंडारा

Mar 02, 2026 12:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - खुटहन के धिरौली नानकार गांव में प्राचीन बान्हदैत्य बाबा मंदिर पर तीन दिवसीय सामूहिक रुद्र महायज्ञ का समापन हवन पूजन और भंडारे के साथ हुआ। भजन संध्या में बिरहा सम्राट विजयलाल यादव के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे। यज्ञाचार्यों ने बताया कि यह यज्ञ सुख और संसार के कल्याण के लिए किया जाता है।

महायज्ञ के समापन पर हुआ भंडारा

खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के धिरौली नानकार गांव स्थित प्राचीन बान्हदैत्य बाबा मंदिर पर चल रहे तीन दिवसीय सामूहिक रुद्र महायज्ञ और प्रवचन का रविवार की शाम हवन पूजन एवं भंडारे के साथ समापन हुआ। आयोजित भजन संध्या में बिरहा सम्राट विजयलाल यादव के भक्ति गीतों पर श्रद्दालु रात भर झूमते रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञाचार्य पंडित वशिष्ठ नारायण और पंडित शिवकुमार ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञाचार्यो ने कहा कि रुद्र महायज्ञ स्वयं के सुख के साथ साथ संसार के प्राणियों के कल्याण के लिए किया जाता है। भगवान शिव देवों में महादेव कहे गए हैं।

देवता गण भी उन्हीं की स्तुति करते रहते हैं।भजन संध्या में विजय लाल यादव ने भक्ति गीत प्रस्तुत के लोगों को भाव विभोर कर दिया। श्रद्धालु रात भर भक्ति रस में गोता लगाते रहे। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, अमित यादव, टिंकू यादव, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।आयोजक सपा नेता डॉ. सूर्यभान यादव ने आगतो का स्वागत और आभार व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।