महिला की पिटाई के आरोप में तीन पर मुकदमा

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

मछलीशहर के कोढ़ा गांव में अनीता कुमारी ने तीन लोगों के खिलाफ पिटाई का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पट्टीदारों ने बिना कारण गालियां देते हुए उनके कमरे में घुसकर लाठी-डंडे से पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला की पिटाई के आरोप में तीन पर मुकदमा

मछलीशहर (जौनपुर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने महिला के पिटाई के आरोप में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। कोढ़ा गांव निवासी अनीता कुमारी ने शनिवार सायं कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पट्टीदार अक्सर बिना किसी बात के कोई न कोई बहाना लेकर गालियां देते रहते है। शनिवार दोपहर फूलकुमारी, लक्ष्मण बिंद और संतोष बिंद मेरे कमरे में घुस आए। भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडे से पिटाई कर दिए। और जाते जाते पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी दिए। मैने घटना की सूचना 112 नंबर पर देते हुए सी एच सी में अपना ईलाज करवाया और कोतवाली पहुंच तहरीर दी।

प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया महिला की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी हो जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।