
फौजी की मां को तमंचा दिखाकर दी धमकी, प्राथमिकी दर्ज
Jaunpur News - जौनपुर के रामगढ़ गांव में कुछ दबंगों ने भारतीय थल सेना में तैनात फौजी की मां को असलहा दिखाकर धमकी दी। फौजी की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोप है कि पड़ोसी जमीन कब्जाने के लिए लगातार गाली-गलौज कर रहे हैं।
चंदवक (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में कुछ दबंगों द्वारा भारतीय थल सेना में तैनात एक फौजी की मां को असलहा दिखाकर धमकी देने एवं गाली गलौज करने का मामला सामने आया है। फौजी की मां ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। तत्पश्चात चंदवक पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। रामगढ़ गांव निवासी अमित मिश्रा भारतीय थल सेना में लगभग 23 वर्ष से सेवारत हैं और इस समय लद्दाख में चीन बॉर्डर पर तैनात हैं। उनकी माता आशा मिश्रा ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। बेटा सीमा पर देश की सुरक्षा में लगा है।
घर पर वह अकेली रहती हैं। उनका आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर पड़ोसी संजय पाण्डेय और अवधेश पाण्डेय जबरन जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं। आशा मिश्रा के अनुसार शुक्रवार को उक्त आरोपी अपने परिवार के साथ उनके दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर संजय पाण्डेय अवैध असलहा निकालकर जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी आए दिन दरवाजे पर खड़े होकर गाली-गलौज करते हैं और भय का माहौल बनाकर जमीन हड़पना चाहते हैं। पीड़िता का कहना है कि एक ओर जहां बेटा देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात है, वहीं दूसरी ओर उसकी मां गांव में दबंगों की धमकियों से डरी-सहमी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर दोनो आरोपियो के विरुद्ध कारवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




