Jaunpur News: सीमांकन का पत्थर उखाड़ने पर चार के खिलाफ मुकदमा
Jaunpur News: खुटहन क्षेत्र के गोबरहाँ गांव में भूमि सीमांकन के बाद पत्थरों को उखाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित अमन कुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच जारी है।

Jaunpur News: खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद।क्षेत्र के गोबरहाँ गांव में राजस्व विभाग द्वारा कराए गए भूमि सीमांकन के बाद लगाए गए पत्थरों को उखाड़कर फेंकने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पीड़ित अमन कुमार शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि राजस्व निरीक्षक ने सीमांकन के बाद पत्थर गड़वाया था। गांव के प्रवेश गिरी, कुसुम गिरी, नेबूलाल गिरी और अनुज गिरी ने उसे उखाड़कर फेंक दिया। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


