ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरहजारों श्रद्धालु एक साथ भगवान की आरती कर हुए निहाल

हजारों श्रद्धालु एक साथ भगवान की आरती कर हुए निहाल

हजारों श्रद्धालु एक साथ भगवान की आरती कर हुए निहालहजारों श्रद्धालु एक साथ भगवान की आरती कर हुए निहालहजारों श्रद्धालु एक साथ भगवान की आरती कर हुए...

हजारों श्रद्धालु एक साथ भगवान की आरती कर हुए निहाल
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जौनपुरWed, 01 Nov 2023 12:30 AM
ऐप पर पढ़ें

जौनपुर, संवाददाता
बीआरपी कालेज के मैदान में आयोजित श्रीराम कथा के अंतिम दिन मंगलवार को पंडाल में मौजूद लोगों ने अद्भुत नजारा देखा। एक साथ हजारों की संख्या में दीप जलाकर लोगों ने भगवान श्रीराम के साथ अन्य देवी देवताओं की आरती की। पंडाल में मौजूद लोगों के जयकारे से समूचा नगर राममय हो गया। महिलाएं अपने आपको थिरकने से रोक नहीं पायी। कथा के समापन के बाद लगभग आधे घंटे तक जमकर आतिशबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया गया।

सेवा भारती काशी प्रान्त की जौनपुर इकाई के तत्वावधान व समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के आयोजकत्व में चल रही श्रीराम कथा का समापन श्रीराम के राजगद्दी की भव्य झांकी और अद्वितीय आरती से हुआ। आलम यह रहा कि शाम साढ़े सात बजे आरती के समय सभी बत्तियां बुझा देने के बाद भी कथा पंडाल में चारों ओर हर हाथ में आरती का दीपक ऐसे जगमग कर रहा था जैसे आसमान में तारागण झिलमिला रहे हों। काशी से आए अर्चक ने आरती की।

कथा के विश्राम दिवस पर आचार्य शान्तनु महाराज ने राम-केवट संवाद से लेकर वनवास की अवधि पूरी कर अयोध्या आने पर राम की राजगद्दी तक की कथा पर प्रस्तुत की। संगीतमय भजन व गीतों को सुन सुधी श्रोता आत्म विभोर होते रहे। आचार्य ने कहा कि भजन व भक्ति के तीन परिणाम होते हैं। सुमति का भाव बढ़े, संसारिक विषय वासनाओं की भूख मिटे तथा परमात्मा की दी हुई व्यवस्था से संतोष हो तो समझो भजन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जब भीतर का नरेन्द्र मर जाता है तो विवेकानन्द होता है। वाराणसी आये अर्चक के साथ मुख्य यजमान ज्ञान प्रकाश सिंह, उनकी पत्नी रीना सिंह तथा पुत्र अमित सिंह और सम्मानित अतिथियों ने भगवान परिवार की आरती की।

ये रहे मुख्य यजमान

राजन सिंह बगथरी, अरविन्द सिंह सिरकोनी, डा.जयप्रकाश सिंह, प्रदीप सिंह रिंकू, हिम्मत सिंह, अमित सिंह व दीपक सिंह।

इनका हुआ सम्मान

सेवा भारती के काशी प्रांत अध्यक्ष राहुल सिंह, सांसद बीपी सरोज, एमएसली विद्यासागर सोनकर, विधायक डा.आरके पटेल तथा भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, प्रचारक रामेश्वर सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना का सम्मान आयोजक ज्ञान प्रकाश सिंह व सेवा भारती के विभाग संयोजक संजय पाण्डेय ने आचार्य शान्तनु महाराज के हाथों कराया।

ये रहे उपस्थित

पूर्व जिपं अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह, संघ से जुड़े वेद प्रकाश, संतोष, रजत, जिला संघ चालक डा. सुभाष सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप, पूर्व प्राचार्य डा. समर बहादुर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, प्रमुख बृजेश यादव, पूर्व प्रमुख सुभाष यादव, श्याम बाबू यादव, रामेश्वर बरनवाल, डीसीएफ चेयरमैन धनन्जय सिंह, रवीन्द्र सिंह, प्रो. डा.आरएन ओझा, डा.महेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अन्य रहे। सेवा भारती के जिलाध्यक्ष गणेश साहू ने अपनी टीम के महामंत्री नरेन्द्र मिश्र, जिला उपाध्यक्ष विकास उपाध्याय, ममता सिंह, डा.अमरनाथ पाण्डेय, अनिल तिवारी के साथ व्यवस्था में लगे रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े